BEGUSARAI: बेगूसराय में 9वीं की छात्रा ने पंखे से लटककर जान दे दी।इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर वार्ड 7 की है।मृत छात्रा की पहचान दिलीप महतो के लगभग 17 वर्षीय पुत्री संचिता कुमारी के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविवार की सुबह संचिता की मां ने उसे मोबाइल नही चलाने और पढ़ने की बात कहकर डांट लगा दी।
जिसके बाद छात्रा मकान के छत वाले कमरे में चली गई।लगभग 10 बजे उसकी मां खाना खाने के लिए बुलाने गई तो दरवाजा बंद पाया।कई बार बुलाने पर भी दरवाजा नही खुला तो इसकी सूचना घर के अन्य सदस्यों को दी गई।आनन फानन में घरवाले दौड़ कर आए और दरवाजा तोड़ दिया।छात्रा पंखे से लटकी हुई मिली।
परिजनों ने इसकी सूचना खोदावंदपुर थाना की पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।



0 Comments