बेगूसराय जिले के एक विद्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नवम वर्ग का एक नाबालिग छात्र स्कूल में कट्टा लेकर पहुंच गया। मामला खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा का है।
स्कूल परिसर में छात्र के पास हथियार होने की खबर मिलते ही शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने इसकी सूचना खोदावंदपुर थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना की पुलिस दल-बल के साथ विद्यालय पहुंची। पुलिस ने इस मामले में दो छात्रों को हिरासत में लिया है।
पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि हथियार स्कूल तक कैसे पहुंचा और छात्रों के पास देशी कट्टा रखने के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



0 Comments