
घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के मलहडीह बसवारी वार्ड नंबर 2 की है।मृतक की पहचान वार्ड 4 निवासी सिकंदर सिंह के लगभग 29 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार सिंह उर्फ तूफानी सिंह के रूप में की गई है।मृतक बाहर में रहता था और कुछ दिन पहले ही गांव आया था।घटनास्थल से ताश भी बरामद हुआ है आशंका जताई जा रही है कि जुए के विवाद में ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है।घटना की सूचना वीरपुर थाने की पुलिस को दी गई।
मौके पर बेगूसराय सदर डीएसपी भास्कर रंजन,बीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की करवाई में जुट गई।


0 Comments