बेगूसराय में तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र की मौत हो गई। घटना नीमा चंदपुरा थाना क्षेत्र के परना स्कूल के गेट की है।मृत छात्र की पहचान परना गांव निवासी रणवीर साह के पुत्र प्रशांत कुमार के रूप में की गई है।प्रशांत तीसरी कक्षा का छात्र था।बताया जा रहा है कि प्रशांत कुमार स्कूल से बाहर निकाला था तभी तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उसे ठोकर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की सूचना नीमा चांदपुरा थाना पुलिस की को दी गई है और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटना में शामिल बुलेट सवार को पकड़ लिया।

.jpg)
0 Comments