इसकी जानकारी परिजनों को मिलते ही वे अपने सगे संबंधियों में काफी खोज भी की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान जानकारी मिली कि डुमरिया राघोपुर निवासी शंकर दास का पुत्र सौरभ कुमार 22 वर्ष, पलटन दास का पुत्र रामचरित्र दास ,कैलाश दास का पुत् नंदकुमार यह तीनों मिलकर पूर्व नियोजित योजना के तहत उनकी लड़की को अपहरण कर लिया है।इसकी सूचना पुलिस को देते हुए लड़की के परिजनों के द्वारा अपनी पुत्री को अपहरण कर किसी संगीन या अन्य घटना उनके द्वारा करने की आशंका जताते हुए उचित कार्रवाई करने का मांग किया ।इस घटना के लगभग 8 दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का पता नही चला।
इस बीच मिली जानकारी के अनुसार विभूतिपुर पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर अनुसंधान कार्य प्रारंभ की। इसकी सूचना लड़की को मिल गया। लड़की अपने प्रेमी और उनके परिवार वालों तथा उनके सगे संबंधियों के खिलाफ किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का वीडियो वायरल होने की चर्चा चल रही थी।इसी कारण लापता लड़की के पिता ने बुधवार को इसकी सूचना मिली और वह काफी सदमे में आ गए और यह सदमा वे सहन नहीं पाए और आत्महत्या करने पर उतारू हो गए। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहां से स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।इससे आक्रोशित लोगों ने पीएचसी से लेकर शाहपुर चौक पहुंच गया। जहां हरिचक, खोकसाहा बाजार मुख्य पथ को जमकर हंगामा करते हुए न्याय की मांग करने लगे ।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि परिजनों के द्वारा 15 मई को आवेदन दिया गया था। 16 मई को पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर उचित कार्रवाई में जुट गई थी। वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर लड़की तक पहुंचने के रास्ते मिल चुके थे। इसके लिए आधिकारिक आदेश हेतु आवेदन अग्रसारित किया गया था। लोकसभा चुनाव और वरीय पदाधिकारी के आदेश के बीच मामला अटका हुआ था।जिससे की लड़की बरामद नहीं हो पाई थी। इसी बीच लापता लड़की के पिता ने आत्महत्या कर ली है। उनके द्वारा अभी तक आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। उनके परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है प्राप्त होते ही सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।




0 Comments