BEGUSARAI:
बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहाँ पुलिस ने STF की मदद से 1 लाख रूपये का कुख्यात ईनामी अपराधी नंदकिशोर उर्फ़ राजकिशोर उर्फ़ किशोर महतो को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिआ नेहा कुमारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी।

DSP ने बताया की सुचना मिली थी नंदकिशोर उर्फ़ राजकिशोर लखमीनिया रेलवे स्टेशन  NH 31 के समीप किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।सूचना के आधार पर बलिया थाना की पुलिस और STF ने संयुक्त छापेमारी की और 1 लाख रूपये  के कुख्यात ईनामी अपराधी  नंदकिशोर उर्फ़ राजकिशोर उर्फ़ किशोर महतो को गिरफ्तार किया गया।

DSP ने बताया इस कुख्यात अपराधी पर एक दर्ज़न से अधिक हत्या,लूट,डकैती सहित कई संगीन मामला दर्ज़ है।बताया जा रहा है कि कुख्यात अपराधी कि पत्नी रेखा देवी वर्तमान में पहाड़पुर पंचायत की मुखिया है।और यह अपराधी पिछले कई बर्षों से फरार चल रहा था।