आज नहीं होगी स्टॉक की खरीद-बिक्री,इस वजह से बंद है Share Market

 


सोमवार  20 MAY  शेयर बाजार में कोई खरीद-बिक्री नहीं होगी।आज STOCK MARKET बंद है। आज लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण की वोटिंग हो रही है। मुंबई में भी आज वोटिंग है। इस वजह से आज NATIONAL STOCK EXCHANGE (NSE) और BOMBAY STOCK EXCHANGE (BSE) में कोई कारोबार नहीं होगा। साप्ताहिक अवकाश (WEEKLY HOLIDAY) के अलावा यह इस महीने शेयर मार्केट में दूसरी छुट्टी है।इससे पहले 1 MAY को महाराष्ट्र दिवस के चलते बाजार बंद रहा था। 1 MAY, 1960 को महाराष्ट्र राज्य की स्थापना हुई थी। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव (LOKSABHA ELECTION) पांच चरणों में हो रहे हैं। जिसमें पहले चार चरण क्रमशः 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को हो चुके हैं।


अंतिम चरण का मतदान आज 20 MAY को हो रहा है। इसके बाद 4 JUNE को मतों की गणना होगी।आम चुनाव की पांचवें चरण की वोटिंग को देखते हुए महाराष्ट्र में आज 20 MAY को बैंक भी बंद रहेंगे। इस चरण में राज्य के 48 LOKSABHA क्षेत्रों में से 13 में मतदान हो रहा है। इन लोकसभा सीटों में धुले, दिंडोरी, नाशिक, कल्याण, पालघर, भिवंडी, ठाणे, मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य और मुंबई दक्षिण शामिल हैं।




2024 में किस-किस दिन बंद रहेंगे बाजार?

17 जून 2024: सोमवार, बकरीद

17 जुलाई 2024: बुधवार, मोहर्रम

15 अगस्त 2024: गुरुवार, स्वतंत्रता दिवस/पारसी नव वर्ष

2 अक्टूबर 2024: बुधवार, महात्मा गांधी जयंती

1 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन

15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती

25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस


#SHAREMARKET #STOCKMARKETHOLIDAY #STOCKMARKET



Post a Comment

0 Comments