बेगूसराय पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने देशी कट्टा के साथ 2 युवक को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए बदमाशों में से एक नाबालिग है। मामले की जानकारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। डीएसपी ने बताया कि 19 मई की रात्रि 10 बजे नगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि MRJD कॉलेज के पीछे लीची बागान में कुछ व्यक्ति हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा हुआ है।
प्राप्त सुचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष पुO निO दुर्गेश कुमार, पुO अO निO अंकिता सिंह, टाइगर मोबाइल एवं सशस्त्र बल नगर थाना के द्वारा छापेमारी की गई और 2 युवक को गिरफ्तार किया गया।छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा,एक जिंदा कारतूस,दो मोबाइल और एक मोटरसाईकिल भी बरामद किया है।

गिरफ्तार युवक बरौनी थाना क्षेत्र के तिलरथ निवासी का 19 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार है और दूसरा युवक नाबालिग है जिसे पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

0 Comments