BIHAR: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह (PAWAN SINGH )को बड़ा झटका लगा है।भाजपा ने पवन सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है।बीजेपी ने भोजपुरी सपुरस्टार को पार्टी से निलंबित कर दिया है।भाजपा की तरफ से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है।
इसमें कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप (PAWAN SINGH ) एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। इससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है और पार्टी अनुशासान के विरुद्ध आपने यह काम किया है। आगे लिखा गया है कि आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है। यह पत्र अरविंद शर्मा के तरफ से जारी किया गया है।2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल से प्रत्याशी बनाए जाने की घोषणा की थी। इस घोषणा के अगले ही दिन पवन ने स्वेच्छा से बीजेपी का टिकट लौटा दिया था।
इसके बाद पवन सिंह ने बिहार के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का फैसला कर लिया।वहीं काराकाट लोकसभा सीट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को चुनावी सभा करने वाले हैं. इस चुनावी सभा में पीएम मोदी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगे। पीएम मोदी के आने से पहले ही बीजेपी ने एक बड़ी कार्रवाई कर दी है।



0 Comments