BEGUSARAI:बेगूसराय में सड़क हादसे में चाचा-भतीजा की दर्दनाक मौत हो गई।इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।घटना सोमवार की रात रिफाईनरी एफसीआई मटिहानी थाना के सीमावर्ती बोरोफिट लखमीनिया गुप्ता बांध की है।
मृतकों की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी पंचायत-1 के चकबल्ली दियारा वार्ड 5 निवासी पवन राय के लगभग 27 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार एवं रामबली राय के लगभग 30 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार उर्फ कारी राय के रुप में हुई है।परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक आपस में चाचा भतीजे थे और सब्जी लेकर बीहट बाजार से घर लौट रहा थे,तभी तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को कुचल दिया।आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था एक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया और दूसरे की मौत इलाज के दौरान हो गई।बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले ही दोनों प्रदेश से घर आए थे,घर में मुंडन कार्यक्रम था इसी के सिलसिले में घर आए थे।
मौत के बाद गुस्साए लोगों के सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।घटना की जानकारी मिलते ही तेघरा विधायक रामरतन सिंह,पूर्व विधायक बोगो सिंह,पूर्व विधायक अवधेश राय इत्यादि मौके पर पहुचें हैं ।एक ही परिवार के दो लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।



0 Comments