BEGUSARAI:बेगूसराय में दबंगों ने वार्ड सदस्य के पति की पीट-पीटकर जान ले ली। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव की है।मृतक की पहचान समसा गांव वार्ड-3 निवासी रतन चौधरी के रूप में हुई है।रतन चौधरी की पत्नी समसा पंचायत के वार्ड नंबर 3 की वार्ड सदस्य हैं।मृतक रतन चौधरी मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की देर शाम गांव के ही कुछ दबंग रतन चौधरी को घर से बुलाकर ले गए थे और लाठी-डंटे से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया था और उसे बेहोशी की हालत में सुनसान जगह पर फेंक दिया।घटना कि सुचना नावकोठी थाना की पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन मे जुट गई है। घटना के संबंध में नावकोठी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर थाने में केस दर्ज कर लिया है। दो नामजद समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


0 Comments